प्रेगनेंसी से पहले दूध क्यों आता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 09:34

क्या वाकई खतरनाक है बिना प्रेगनेंसी के स्तनों से दूध निकलना? जानें कब और क्यों होता है ऐसा

बेहद खतरनाक है बिना प्रेगनेंसी के स्तनों से दूध निकलना, जानें कब होता है ऐसा
प्रेगनेंसी में या फिर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान प्रोलैक्टिन हार्मोन के कारण महिलाओं के स्तनों से दूध निकलता है। जिन लोगों को गैलेक्टोरिया होता है, उनका शरीर अधिक बहुत अधिक मात्रा में प्रोलैक्टिन का उत्पादन करता है, जिसके कारण दूध निकलता है। पिट्यूटरी ग्रंथि, जो मस्तिष्क के आधार पर एक छोटी ग्रंथि है वह प्रोलैक्टिन सहित कई अन्य हार्मोन का निर्माण करती है। जब पिट्यूटरी ग्रंथि में किसी प्रकार की समस्या आती है जैसे कि नॉनकैंसरस ट्यूमर या कोई पिट्यूटरी विकार, तो उस स्थिति में महिलाओं को गैलेक्टोरिया की समस्या हो जाती है।

जब कोई महिला शिशु को जन्म देती है तो उसके स्तनों से दूध आना नेचुरल है। कभी कभी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं के ब्रेस्ट से लिक्विड पदार्थ निकल सकता है, जो सामान्य बात है। लेकिन कई बार बिना प्रेग्नेंसी के भी महिलाओं की ब्रेस्ट से दूध निकलता है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को गेलेक्टोरिया कहते हैं। स्तनपान कराने पर एक महिला जो दूध का उत्पादन करती है, गैलेक्टोरिया उससे एकदम अलग होता है। कुछ लोग इस कन्डीशन को ब्रेस्ट कैंसर से भी जोड़ते हैं। उन्हें लगता है कि अचानक से स्तन से दूध निकलना ब्रेस्ट कैंसर का कारण हो सकता है, जबकि ऐसा नहीं है। दोनों के बीच में कोई संबंध नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बिना प्रेग्नेंसी या ब्रेसटफीलिंग के दौरान स्तन से दूध निकलने के कारण और बचाव के तरीके बताएंगे।
जानें बिना प्रेगनेंसी के स्तनों से दूध निकलने के कारण

प्रेगनेंसी में या फिर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान प्रोलैक्टिन हार्मोन के कारण महिलाओं के स्तनों से दूध निकलता है। जिन लोगों को गैलेक्टोरिया होता है, उनका शरीर अधिक बहुत अधिक मात्रा में प्रोलैक्टिन का उत्पादन करता है, जिसके कारण दूध निकलता है। पिट्यूटरी ग्रंथि, जो मस्तिष्क के आधार पर एक छोटी ग्रंथि है वह प्रोलैक्टिन सहित कई अन्य हार्मोन का निर्माण करती है। जब पिट्यूटरी ग्रंथि में किसी प्रकार की समस्या आती है जैसे कि नॉनकैंसरस ट्यूमर या कोई पिट्यूटरी विकार, तो उस स्थिति में महिलाओं को गैलेक्टोरिया की समस्या हो जाती है।

ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

1. बड़े ब्रेस्ट या निप्पल की उत्तेजना

2. एंटीसाइकोटिक्स, एंटीडिपेंटेंट्स जैसी दवाओं का सेवन या उच्च रक्तचाप की दवाएं

3. गुर्दे की पुरानी बीमारी

4. किस सर्जरी या चोट के कारण चेस्ट की नर्व का डैमेज होना

5. हार्मोन में बदलाव के कारण

6. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी या चोट

7. मारिजुआना, opioids, या कोकीन का उपयोग

8. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी

9. नवजात शिशुओं में एस्ट्रोजन का उच्च स्तर

10. खराब लाइफस्टाइल फॉलो करना
क्या होते हैं गैलेक्टोरिया के लक्षण

1. सिर में तेज दर्द होना

2. पीरियड्स में असमानता होना

3. निप्पल से तरी पदार्थ का निकलना

4. आंखों की रोशनी का कम होना

5. ब्रेस्ट टिश्यू का बढ़ना

6. सेक्स करने की इच्छा न होना

7. चेहरे पर पिंपल्स होना, आदि।

गैलेक्टोरिया के लिए टेस्ट

यदि आपको उपरोक्त बताए गए लक्षण अपने शरीर में महसूस हों तो आप इसके लिए कुछ टेस्ट करा सकती हैं। ये टेस्ट आपको यह बताने में मदद करेंगे कि आपके स्तन से निकलने वाला दूध गैलेक्टोरिया का कारण है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। हालांकि आपको टेस्ट कराने से पहले किसी अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिए। डॉक्टर आपके लक्षणों की पहचान कर आपको खुद ही टेस्ट कराने की सलाह देंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे टेस्ट बता रहे हैं जो गैलेक्टोरिया के लिए सुझाए जाते हैं।

1. प्रेगनेंसी टेस्ट

2. हार्मोनल टेस्ट

3. एम.आर.आई.

4. मेमोग्राम या सोनोग्राफी
ब्रेस्ट कैंसर का भी हो सकता है संकेत

जब कोई व्यक्ति ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में होता है तो उसके ब्रेस्ट से दूध जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलता है। यदि आपको अपने स्तन से निकलने वाला तरल पदार्थ पीला, गाढ़ा और खून जैसा मटमेला दिखे तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। क्योंकि यह स्तन कैंसर का लक्षण हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info